ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा गांव में एक दशक पहले हुए अखलाक हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप वापस लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा की जिला अदालत में अर्जी दी गई है। अदालत में इस पर 12 दिसंबर को सुनवाई होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भाग सिंह भाटी ने बताया कि अखलाक हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने के संबंध में यूपी सरकार से एक पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र जिलाधिकारी को भेजा गया है। इसके लिए सूरजपुर अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने सूरजपुर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं, अखलाक परिवार के वकील यूसुफ सैफी ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक उन्हें कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.