नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अखलाक मामले में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी-1) में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब पांच फरवरी को सुनवाई होगी। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष की गवाही होनी थी। दादरी के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 की रात गोहत्या की सूचना पर अखलाक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे दानिश को पीटकर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने बताया कि शुक्रवार को अखलाक की पत्नी इकरामन की फास्ट ट्रैक कोर्ट में गवाही होनी थी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब पांच फरवरी को सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.