नोएडा, जनवरी 8 -- बिसाहड़ा कांड ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अखलाक मामले में गुरुवार को अदालत में वादी पक्ष की गवाही नहीं हो सकी। अदालत में गवाही होने से पहले आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने अवगत कराया की केस ट्रांसफर के लिए जिला जज के यहां प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसके लिए अधिवक्ता ने अदालत से कुछ दिन का समय मांगा। अदालत ने सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। दादरी के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 की रात गो हत्या की सूचना पर अखलाक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे दानिश को पीटकर अधमरा कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। अखलाक पक्ष के अधिवक्ता युसूफ सैफी ने बताया कि मामले में गुरुवार को कोर्ट में इकरामन की गवाही होनी थी। अदालत में जैसे ही केस को लेकर सुनवाई शुरू हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.