अखरी कांड : बीमार बच्चे संग कोर्ट पहुंची वादिनी, गवाही टली
फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-चार चेतना सिंह चौहान की अदालत में बहुचर्चित अखरीकांड पर वादिनी की गवाही मंगलवार को टल गई। कड़ी सुरक्षा में बीमार बच्चे के साथ कोर्ट पहुंची वादिनी ने बेटे की तबियत का हवाला देते हुए बयान दर्ज कराने में असमर्थता जताई। कोर्ट ने अगली तारीख 18 जून निर्धारित की है। बता दें कि आठ अप्रैल में हथगाम थाने के अखरी गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ पप्पू, उनके पुत्र अभय सिंह व अनूप सिंह उर्फ पिंकू की पुरानी रंजिश में गांव के ही सुरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्नू सिंह समेत कई लोगों ने हत्या कर दिया था। मृतक अनूप सिंह की पत्नी मनीष सिंह ने सुरेन्द्र सिंह, पीयुष सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सज्जन, विवेक और ज्ञान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। एडीजे कोर्ट में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.