अखबार वितरक के बेटे दीपक बने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी
रांची, जून 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान मित्र परिवार के कोकर व मेन रोड सेंटर के अखबार वितरक बंधु राजकुमार सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपक सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। एक साधारण परिवार से आने वाले दीपक की इस सफलता से पूरे वितरक समाज में खुशी है। इस अवसर पर हिंदुस्तान अखबार और झारखंड समाचार वितरक परिवार, रांची समेत सभी वितरकों ने राजकुमार सिंह और उनके बेटे दीपक को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.