अखबार कम करेंगे छात्रों का स्क्रीन टाइम, स्कूलों में पढ़ने की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से समाचार पत्र पढ़ने और पठन-पाठन से जुड़ी गतिविधियों को और गति दी जाएगी। छात्रों का बढ़ता स्क्रीन टाइम कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने समाचार पत्र पढ़ने और किताबों से जुड़ाव बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत स्कूलों में नियमित समाचार वाचन, पुस्तक पठन और लेखन गतिविधियां कराई जाएंगी। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में बीएसए को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विद्यालयों में समाचार पत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। नए सत्र में प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा 20 या उससे अधिक तथा उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.