गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गृहस्थ संत नित्यलीलालीन 'भाईजी' श्रीहनुमानप्रसाद पोद्दार की 55वीं तिरोधान तिथि के अवसर पर गीतावाटिका में सात दिवसीय अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। छठवें दिन गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। साथ ही उनके द्वारा रचित पदों के संग्रह ग्रंथ 'पद रत्नाकर' के पदों का संगीतमय गायन किया गया। 13 मार्च 2026 को प्रातः 07:00 बजे पूज्य भाईजी की स्मृति में समाधि समर्चना आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आई संकीर्तन मण्डलियों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने ढोल, मंजीरे और करताल की मधुर ध्वनि के साथ भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन किया। इसके पूर्व सुबह गीतावाटिका से भव्य नगर संकीर्तन यात्रा भी निकाली गई। प्रातः 7 बजे प्रारम्भ हुई इस यात्रा में बड़...