ललितपुर, मई 16 -- ललितपुर/मड़ावरा। जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने अखण्ड सौभाग्य की कामना के साथ वट वृक्ष को विधिविधान से पूजा। उनको सुहाग की सामग्री अर्पित करने के साथ ही फेरी दी गई। फिर विभिन्न प्रकार के पकवान और फल आदि चढ़ाए गए। जनपद स्थित विभिन्न देवालयों में वट वृक्षों के आस पास सुबह से मेले जैसा माहौल रहा। यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वटसावित्री व्रतवट वृक्ष की पूजा वट सावित्री की पूजा के लिए सूर्योदय के साथ ही वट के वृक्ष के नीचे सुहागिन जुटना शुरू हो गई थीं। सबसे पहले अक्षत और पुष्प आदि से वृक्ष का पूजन अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने हलवा-पूड़ी, गुड़, भिगोया चना, आटे से बनी मिठाई, कुमकुम, रोली, पांच प्रकार के फल, पान का पत्ता, धूप, घी का दीया और जल वट वृक्ष की जड़ पर अर्पित किया। पति...