सुल्तानपुर, मार्च 8 -- अखंडनगर, संवाददाता। स्थानीय चौराहे पर विधायक कोटे से लगी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट कई साल से खराब होकर बंद पड़ी है, जिससे अखंड नगर चौराहा रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है। विकासखंड का मुख्य चौराहा होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अखंड नगर चौराहा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाला बाजार माना जाता है। यहां से विकासखंड के कई गांवों के लिए मुख्य मार्ग निकलता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से होकर आते-जाते हैं, लेकिन हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय यहां आवागमन करना जोखिम से भरा रहता है। जहां रात में आवारा पशु भी घूमते रहते हैं। जिससे टकराकर राहगीर एवं मोटरसाइकिल सवार चोटिल होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.