दुमका, मार्च 20 -- रानेश्वर। मसानजोर थाना क्षेत्र के रानीबहाल गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित अखंड 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुक्रवार को भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। मंदिर परिसर में मंगलवार से हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया था। और पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांव शहर से आए कीर्तन गायक बेनुकर मंडल,राधारानी दास,ब्रजांगना घोष,कृष्णाश्री गोराई,संदीप भट्टाचार्य एवं संतोष मुखर्जी एवं सम्प्रदाय के द्वारा श्री राधा कृष्ण की लीला कीर्तन प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार को संतोष मुखर्जी एवं सम्प्रदाय के द्वारा कुंज वर्णन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। और धूलोट कीर्तन निकाली गई। कीर्तन दल के साथ ग्रामीण नगर भृमण किया। साथ ही जमकर होली खेली गई। अबीर गुलाल से एक दूसरे को रंग दिया। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे की आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ो लोग उपस...