मऊ, फरवरी 10 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकास खंड के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को अखंड-11 उत्तराखंड और यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच मैच खेला गया। जिसमे अखंड-11 उत्तराखंड की टीम ने यूनाइटेड क्लब सिवान को हराकर 2-1 से मैच जीत लिया। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमे अखंड-11 उत्तराखंड की टीम ने दो गोल और यूनाइटेड क्लब सिवान की टीम ने एक गोल किया। अखंड 11 उत्तराखंड के खिलाड़ी हरेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल करते हुए टीम का हौसला बुलंद किया और टीम को जीत दिलाया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सहाबुद्दीन खान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अबुज्जर अहमद, र...