कटिहार, अप्रैल 19 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र शुक्रवार से प्रखंड के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत प्रेमनगर में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने भी शिरकत किया। विधायक के पहुंचते ही आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति रस में सराबोर दिखे। संकीर्तन स्थल पर पूरे वातावरण में भजन, कीर्तन और हरिनाम की गूंज सुनाई दे रही है। विधायक ने संकीर्तन मंडप में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- हरि नाम संकीर्तन धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ संपन्न महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भारी उपस्थिति से आयोजन...