घाटशिला, अप्रैल 18 -- घाटशिला। घाटशिला के दाहीगोड़ा पानी टंकी के समीप अष्टम प्रहर अखंड हरि नाम संकीर्तन आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। इसकी जानकारी शुक्रवार को दाहीगोड़ा ग्राम वासियों ने दी। ग्राम वासियों ने बताया कि दाहीगोड़ा में वर्षों पूर्व हरि नाम संकीर्तन की परंपरा रही है जो करीब 30 साल पहले बंद हो गई थी। अब ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से इस धार्मिक परंपरा को पुनः शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल को गंधाधिवास, 18 अप्रैल को अखंड हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ और 19 अप्रैल को धूलट और प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे पांच पांडव घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मंडप स्थल पहुंच कर संपन्न होगी। बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, माताएं और श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.