धनबाद, मार्च 22 -- पंचमुखी हनुमान मंदिर डिगवाडीह में शनिवार से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ है। मंदिर में विद्युत सज्जा व फूलों की सजावट की गई है। इस अवसर पर पुजारी प्रदीप पांडेय, दीपक पाठक, जय प्रकाश पांडेय तथा जजमान में दिनेश यादव, आरती देवी थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश की आइकॉन स्वेता किन्नर ने आरती कर अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया। भजन मंडली में झरिया के कुमार विजय की 11 सदस्यीय टीम शामिल है। रविवार को समापन के पश्चात भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर शंकर साव, मंटू पांडेय, मुन्ना साव, कुलदीप सिंह, हरिंदम कुमार, नीरू साव, राहुल कुमार, रवि कुमार, विनय ठाकुर, राज गुप्ता, राकेश सहिस, झुना यादव, कुंदन, चंदन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...