सिमडेगा, अप्रैल 2 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया में आयोजित चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत संगम में सराबोर रहा। इसी क्रम में कोलेबिरा क्षेत्र भी धार्मिक वातावरण से पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। प्रातः काल से ही यज्ञ मंडप परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था, जो पूरे दिन निरंतर जारी रहा। चारों ओर हरिनाम संकीर्तन, शंखध्वनि, घंटा, मृदंग, ढोलकी एवं जयकारों की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक एवं ऊर्जावान बना रहा। कार्यक्रम के इस विशेष दिन का मुख्य आकर्षण विभिन्न दिव्य झांकियों का भव्य प्रदर्शन रहा, जिसमें पारंपरिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की अनुपम झलक देखने को मिली। झांकी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं भक्त शिरोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.