किशनगंज, अप्रैल 24 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता गुरुवार देर शाम काली मंदिर निकट गैस गोदाम मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दिन के दस बजे मंदिर परिसर से सैकड़ों की संख्या में महिलायें कलश शोभायात्रा में शामिल होकर बेनी छठ घाट से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया। अष्टयाम आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवन ठाकुर के अनुसार गुरुवार देर शाम श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होकर अगले 48 घंटे तक चलता रहेगा। अष्टयाम से जुड़े समारोह में बंगाल एवं बिहार के आधा दर्जन नामचीन कीर्तन मंडली शामिल होकर हरिनाम संकीर्तन समारोह की शोभा बढ़ायेंगे। यह भी पढ़ें- रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...