अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न
बुलंदशहर, जून 27 -- अहार के अवंतिका देवी स्थित श्री रुक्मिणी वल्लभ धाम में आयोजित नवम वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन क्षेत्र सहित दूरदराज के गांवों से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह पारायण ज्ञान महायज्ञ का समापन गुरुवार सायंकाल कथा व्यास स्वामी शिव चैतन्य ब्रह्मचारी के श्रीमुख से हुआ था। शुक्रवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया, जो लगातार चौबीस घंटे तक चलता रहा और शनिवार सुबह इसकी पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस दौरान पूरा धाम राधे-राधे, हरे कृष्ण एवं जय श्री राधे के जयघोषों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.