घाटशिला, अप्रैल 9 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया पंचायत के डुमरिया गांव में मंगलवार से पंचम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। संकीर्तन में कई संम्प्रदाय के कीर्तन मंडली ने भाग लिया। महिला संप्रदाय की संकीर्तन मंडली को देखने हर दिन लोगों की भीड़ जुट रही है। आयोजन कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि संकीर्तन के दौरान देवी, देवताओं की कई प्रतिमा बनाए गए हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर दिन विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोग भाग लेने आ रहे हैं। लगातार भंडारा का भी आयोजन हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.