आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- चांडिल। चांडिल स्थित रुचाप में मंगलवार को सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन कमेटी की ओर से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ। पुरुलिया, चांडिल एवं नीमडीह के छह संकीर्तन दलों ने संकीर्तन प्रस्तुत किया। समापन के दौरान कुणाल शेखर, तापस सिंह, संतोष प्रमाणिक, टनक सिंह, गिरिधारी महापात्रा, नंदो गोप, मुन्ना शर्मा, संजीत भुईंया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...