रामगढ़, अप्रैल 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हरना गांव स्थित हरि मंदिर में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन में रविवार को पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण व जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कीर्तन मंडली ने अपने मधुर भजनों और कथाओं के माध्यम से कृष्ण के बाल लीला, गीता उपदेश और धर्म के संदेश को घर-घर तक पहुंचा रही है। आज रात्रि को विशेष रूप से जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि सीमावर्ती पश्चिम बंगाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई है। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.