बोकारो, जनवरी 22 -- जरीडीह बाजार। जरीडीह नीचे बाजार नीमतला महावीर स्थान में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन को लेकर बुधवार सुबह को कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद दामोदर नदी तट पर पहुंची जहां पुजारी अशोक पांडे एवं विष्णु पांडे ने विधि विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में जल भरवाया। फिर कलशों को लाकर मंदिर में स्थापित किया गया। इसके बाद पूजन अर्चन व अनुष्ठान के बाद अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। कीर्तन का समापन 22 जनवरी को हवन तथा भंडारे के साथ होगा। बृजनंदन केसरी, राजू केसरी, चंदन पंडित, सनी केसरी, संजय केसरी, बंटी केसरी, पंकज साहनी, शेखर साहनी, बबलू केसरी, मनप्रीत सिंह, राजेंद्र केसरी, अनिल पंडित, सुमित केसरी, आयुष केसरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.