बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। पति के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना के लिए शनिवार को सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजन-अर्चन किया। सुबह स्नान-ध्यान में बाद घर में पूजा की। उसके बाद नजदीक के वट वृक्ष के पास पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा के साथ ही अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करते हुए पवित्र धागा लपेटा और पुरोहितों से कथा सुनीं तथा शक्ति सार्म्थय के अनुसार दान-पुण्य किया। घर पहुंचकर बड़े-बुजुर्ग का आशीष लेकर अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त किया। शहर के बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर, आईटीआई स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने वटवृक्ष का पूजन-अर्चन और कथा श्रवण करती दिखीं। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामनासुहागिन महिलाओं का व्रत शहर से गांव तक सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा और ...