मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी, मोसं। सुहागिनों को अखण्ड सौभाग्य प्रदान करने वाला वट सावित्री व्रत शनिवार को नगर सहित जिले में उल्लास पूर्वक मनाया गया। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्वपूजा का आयोजन वट सावित्री व्रत को लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सुहागिनों ने बड़ी संख्या में वट वृक्षों की पूजा की। पूजा से पहले सुहागिनों ने पीले व सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से अपने आपको सजाया और पूजन सामग्रियों, फलों, पंखे व पकवानों को थाल में सजाकर वटवृक्ष की पूजा की। अखण्ड सौभाग्य और पारिवारिक सुख-शांति की मंगल कामना को लेकर सुहागिनों ने बरगद के पेड़ की एक सौ आठ बार परिक्रमा की और सूत लपेटा। यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रतस्थानों की विविधता नगर के भवानीपुर जिरात अवस्थित कुण्डवा देवी मंदिर परिसर, नर...