गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शनिवार को गणगौर उत्सव मनाया गया। साहबगंज के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक गणगौर पूजन में महिलाओं ने सहभागिता की। शाम 4 बजे राम घाट पर विसर्जन किया गया। नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने बताया कि अखंड सौभाग्य के लिए गणगौर तीज का व्रत रखा जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का व्रत रखते हैं। गण का अर्थ भगवान शिव से एवं गौर का अर्थ माता पार्वती से है। इस दिन सुहागन महिलाएं एवं विवाह योग्य कन्याये व्रत रखती हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। संयोजन नीरज जालान ने किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल, वर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार, संचित भालोटिय...