अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत
बदायूं, मई 17 -- जिले में शनिवार को वट सावित्री का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ मास की अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु तथा परिवार के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनाया जाने वाला यह पर्व जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी आस्था के साथ संपन्न हुआ। शहर के पुलिस लाइन परिसर स्थित वट वृक्ष की पूजा करने को सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया। इसके अलावा घरों में भी सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने की परिक्रमा घरों की साफ-सफाई और स्नान के बाद, महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर निकटतम पुलिस लाइन परिसर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.