रामगढ़, मई 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिलेभर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाएगी। शहर के प्रमुख मंदिर किला मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, सिद्धेश्वर धाम मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, जलाराम मंदिर में स्थित वट वृक्ष सहित विभिन्न गांवों और मोहल्लों में स्थित वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाएं पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। पूजा को लेकर शुक्रवार से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। बारिश के बावजूद महिलाओं ने पूजन सामग्री, फल, फूल, सिंदूर, चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होंगी। यह भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के दिन गलती से ...