हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता जिलेभर में शनिवार को वट सावित्री पूजा पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच मनाई गयी। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सज-धज कर बरगद के पेड़ों के पास पहुंचीं और अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के नूतन नगर, कोर्रा, मटवारी, जिला स्कूल परिसर, कनहरी रोड, रामनगर, न्यूएरिया, ओकनी, बड़ा अखाड़ा, झील परिसर सहित विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में बरगद के पेड़ों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखी गई। कई महिलाओं ने घरों में भी पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण किया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना पूजा स्थलों पर कई पंडित भी मौज...