भभुआ, मई 16 -- सोलह शृंगार व नए परिधान में वट वृक्ष के पास पूजा करती दिखीं महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु के लिए रखा वट सावित्री व्रत (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को सुहागिनों ने अखंड सुहाग की कामना के साथ वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा की। इस व्रत को लेकर वट वृक्ष के पास चार बजे भोर से ही व्रतियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कोई दीप जला रहा था, तो कोई कथा सुन रहा था और कोई वट वृक्ष की परिक्रमा कर उसमें कच्चा सूत बांध रहा था। वह पूरे दिन फलाहार रहीं। व्रती महिलाएं रविवार को पूजा-अर्चना कर पारण करेंगी। महिलाओं ने सावित्री, सत्यवान और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की। फिर वट सावित्री व्रत कथा सुनी। पूजा स्थल पर महिलाओ...