भभुआ, अगस्त 26 -- व्रती महिलाओं ने सोलह शृंगार व नए परिधान में की पूजा-अर्चना सुनी कथा मंदिर, ठाकुरबाड़ी, चबूतरे पर भगवान शंकर, पार्वती व गणेश की पूजा की (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। अखंड सुहाग की कामना, पति के दीर्घ स्वस्थ जीवन व सुखी परिवार की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरी आस्था और उल्लास के साथ मंगलवार को हरितालिका तीज का निराजल व्रत रखा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर, ठाकुरबाड़ी, चबूतरों के अलावा घरों में भगवान शंकर, पार्वती व गणेश की पूजा की और कथा श्रवण किया। इसके पहले व्रती महिलाओं ने भोर में स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया। पूरे दिन निराजल रह व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। शहर के बाबाजी के पोखरा पर पूजा-अर्चना करने के लिए काफी महिलाएं जुटी थीं। व्रती महिलाओं साधना देवी व कौशल्या देवी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.