बेगुसराय, फरवरी 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नवयुवक हनुमान मंदिर समिति, नावकोठी के तत्वावधान में शनिवार से 24 घंटे का अष्टयाम सह सीताराम नाम अखंड संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। संकीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक जुटी रही। अखंड संकीर्तन में "सीता-राम" के मधुर नाम जाप से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संकीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में नवयुवकों की भूमिका सराहनीय रही। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था, अनुशासन एवं सेवा भाव से कार्यक्रम को संपन्न कराया। आयोजन में अरुण साह, विकास साह, वार्ड सदस्य शत्रुघ्न कुमार, प्रदीप कुमार, विक्की, श...