बेगुसराय, जनवरी 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरानी ठाकुरबाड़ी में रविवार से 24 घंटे का अखंड सीताराम नाम संकीर्तन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुआ। संकीर्तन का उद्घाटन फीता काटकर मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया। इस आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन युवा वर्ग के द्वारा किया गया है जिसमें संजीत, चन्दन, अर्जुन सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। संकीर्तन में रतौली की प्रसिद्ध कीर्तन मंडली द्वारा मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। संकीर्तन में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मौके पर मौके पर चन्दन महतो, फुलेना पाठक, उपमुखिया विजय सहनी, वार्ड सदस्यों में महेश महतो, सुधीर कुमार, शत्रुघ्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.