आगरा, मई 18 -- कस्बा में रविवार को अखंड सनातन यूनियन रिपब्लिक सेना की बैठक हुई। रेलवे रोड स्थित टेक वाटिका कोचिंग सेंटर में हुई बैठक की अध्यक्षता ओम चौहान ने की। जोन मुखिया और संरक्षकों की घोषणा की गई। गंजडुंडवारा जोन से ऋषभ आर्य, दिव्यांश चौहान, पटियाली एवं दरियावगंज जोन से अरविंद चौहान, सिकहरा जोन से शंकर सोलंकी, पिथनपुर जोन से नितिन कुमार, हसनपुर जोन से शिवप्रताप, सिढ़पुरा जोन से अशोक शाक्य को जोन मुखिया बनाया गया। सुदामापुरी जोन से अभय प्रताप सिंह चौहान, प्रशांत चौहान और वरुण गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया। सिढ़पुरा जोन से चिराग तोमर, राज उपाध्याय और शुभ सोलंकी भी संरक्षक बनाए गए। कहा कि, यदि क्षेत्र में कोई मंदिर या धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त या उपेक्षित पाया जाता है तो अखंड सनातन यूनियन रिपब्लिक सेना उसके पुनर्निर्माण और जीर्णोद्ध...