धनबाद, जून 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी महिला समिति, धनबाद शाखा की ओर से बैंक मोड़ स्थित सखी कुंज में 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की अध्यक्ष अनिता मुकीम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चना के साथ हुआ। पांच पंडितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर समिति की लगभग 70 सदस्यों ने अखंड रामायण पाठ में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। अखंड रामायण पाठ के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रीराम जन्मोत्सव, सीता विवाह उत्सव, रामराज्य उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाए गए। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र एवं आदर्शों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। संपूर्ण परिसर जय श्रीराम के उद्घोष, भजन-कीर्तन एवं भक्ति रस से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार को...