पाकुड़, अप्रैल 3 -- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित दूधनाथ मंदिर में मारवाड़ी महिलाओं द्वारा आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ, मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। यह पाठ गुरुवार सुबह 7:00 बजे मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ था, जो लगातार 24 घंटे तक चलता रहा। शुक्रवार सुबह पाठ की पूर्णाहुति हुई, जिसके बाद विधि-विधान से हवन और भव्य आरती की गई। आयोजन समिति से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। समापन के अवसर पर मंदिर परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। हवन के बाद उपस्थित श्र...