बुलंदशहर, जून 22 -- अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। मोहल्ला केदार शाह स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री राम चरितमानस प्रचार समिति द्वारा चल रही साप्ताहिक रामायण पाठ के सवा दो वर्ष पूर्ण होने पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पुरोहित पं. सौरभ गौड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर श्रद्धालुओं ने यज्ञ, हवन में आहुतियां डालकर सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। संरक्षक राजेंद्र गौड़ ने कहा कि अखंड रामायण का आयोजन अप्रैल 2024 से श्री रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा आयोजन किया जा रहा था। हम सनातनियों के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम आदर्श है। हम सभी को उनके आदर्श का पालन करना चाहिए। पाठ के पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा, मुनेश शर्मा, दामिनी गौड़, राम तिवारी, सतीश शर...