हमीरपुर, अप्रैल 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। कुछेछा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय में आध्यात्मिक चेतना और लोक कल्याण की भावना के साथ 'अखंड रामायण पाठ' का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन के साथ ही विद्यालय में नए सत्र का आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय के प्रबंधक डॉ.देवराज सिंह, चेयरपर्सन वंदना राज सिंह और प्रधानाचार्य डॉ.दिव्या बाजपेई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं श्री रामचरितमानस के पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत, अखंड पाठ की शुरुआत हुई। जिसमें मानस की चौपाइयों से विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बारी-बारी से रामायण की चौपाइयों का गान किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.