कानपुर, जनवरी 25 -- श्री ओमर वैश्य जगदीश महिला मण्डल ने रविवार को राजस्थान भवन कराची खाना में अखण्ड रामायण पाठ, राज्याभिषेक एवं राजभोग का आयोजन किया। यहां प्रमुख आकर्षण भव्य राम दरबार, अखण्ड रामायण पाठ, अलौकिक हनुमान जी की आरती, फूलों की होली, प्रभु का राज्याभिषेक व महाआरती रही। महिला मण्डल कार्यसमिति ने रामस्तुति पर नृत्य प्रस्तुति की। यहां मुख्य रूप से अध्यक्षा दीपाली गुप्ता, एकता ओमर, पदमा, ऊषा, तूलिका, सुप्रिया, अंशुमानी, तारा, आशा, प्रीति, रानी, कविता, रुचि, नीलू, अचल गुप्ता, दीपक, रसिक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.