अखंड रामायण पाठ, भक्तों में उत्साह
पूर्णिया, मई 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ के आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरवाड़ी में एक महीने के लिए आयोजित अखंड रामायण पाठ का आज नौवां दिन है। रामायण पाठ को लेकर लोगो में काफी उत्साह है। यह पुरुषोत्तम मास प्रत्येक तीन वर्ष पर आता है । इस उपलक्ष में आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरवारी में रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है, जो 30 दिनों तक जारी रहेगा । एक घंटे तक चलने वाले रामायण पाठ में 24 लोग भाग लेते हैं। पाठ में पुरुष और महिलाऐं भाग लेती हैं। रामायण पाठ सुनने के लिए प्रातः एवं संध्या समय श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक द्वारा पूरी लगन के साथ सफल करने में लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- अखंड रामायण पाठ, भक्तों में उत्साह यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास में हनुमान चालीसा का पाठ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.