कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। श्री राम नवमी महोत्सव कमेटी लाठी मोहाल द्वारा 75वें वर्ष में प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा के आयोजन के बाद दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ के बाद महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला भवन मेस्टन रोड में पंडित मंजेश कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित पाठ का रविवार को समापन हुआ। जिसके बाद सत्य नारायण भगवान की कथा कही गई। हवन के बाद प्रभु को महाप्रसाद अर्पित कर उसका वितरण किया गया। कमेटी की शाखा जानकी परिवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, उपासना गुप्ता, स्वीटी गुप्ता व परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...