मुंगेर, मार्च 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रसन्नडो गांव में अखंड रामधुन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव का वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा है। इस आयोजन में ग्रामीणों सक्रिय भागीदारी निभा रहे है। रामधुन यज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्ति रसधारा में डूबा हुआ है। कार्यक्रम की व्यवस्था सिपाही सिंह, टप्पू सिंह, संजय सिंह, बनवीर सिंह, राजेश सिंह उर्फ राजू, मृत्युंजय सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार और धनंजय सिंह उर्फ पिंटू सहित ग्रामीण और समाजसेवी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...