मुंगेर, मई 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के नवटोलिया में गुरुवार को युवा संघ सेवा समिति की ओर से अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर शामिल हुईं। भजन-कीर्तन और जय श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजे रथ पर भगवान राम-सीता की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। लाल, पीली, नारंगी और गुलाबी साड़ियों में सजी महिलाओं ने कलश यात्रा की शोभा बढ़ायी। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए जखराज बली प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई, जहां शाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामधुन यज्ञ का शुभारंभ हुआ। युवा संघ सेवा समिति के मुकेश यादव, टेम्पो यादव, बीडीओ क...