मुंगेर, मई 26 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पाल टोला बंगालवा लड़ैयाटांड में आयोजित 24 घंटे के अखंड रामधुन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 मई से 27 मई तक 24 घंटे का अखंड रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- अखंड रामधुन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा रामधुन को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- मुंग...