अखंड रामधुन का आयोजन
जमुई, मई 30 -- खैरा । निज संवाददाता रायपुरा पंचायत के रायपुरा साव टोला में शनिवार के दिन बड़े धूमधाम से अखंड रामधुन का आयोजन किया गया । जिसमें रायपुरा समाज सहित गांव के कई कीर्तन कारो एवं समाजसेवियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आचार्य कृष्णानंद झा एवं यजमान सुनील साव कपिल साव बच्चू साव और वीरेंद्र साव सहित इस टोले के कार्यक्रम में लगे हुए थे । पंडित कृष्णानंद झा ने बताया कि इस स्थान पर प्रतिवर्ष इस गांव के लोग अखंड रामधुन का आयोजन उत्साह के साथ करते हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्त्रम से गांव समाज में सुख और समृद्धि आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.