सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में गुरुवार को नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर अखंड रामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के माध्यम से संगीतमय मानस पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। वहीं मंदिर में पूजन अर्चन के साथ संगीतमय मानस पाठ का श्रद्धालुओं ने रसपान किया। इस मौके पर संस्थापक रामजी मोदवाल, शानू, सचिन, माया देवी, पूनम देवी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...