जौनपुर, अप्रैल 25 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सुरेरी मोदफ (पोखरा पर) में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां अखंड श्री रामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत गुरुवार को हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के साथ हुई। इसके पश्चात 24 अप्रैल, शुक्रवार को विधिविधान से अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन 25 अप्रैल, शनिवार को पूर्णाहुति हवन, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य संरक्षक योगी अखाड़ा के स्वामी राधेश्याम महाराज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.