जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन केबुल क्लब गोलमुरी में रविवार को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत स्मृति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज को जागरूक करने का भी अवसर है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने तथा भारतीय संस...