लोहरदगा, जनवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा के मैना बगीचा चौक पर अखंड भारत माता की 108 दीपों के साथ भव्य आरती का आरती की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें शामिल होकर झंडोत्तोलन और आरती में हिस्सा लिया। पूर्व में म्यांमार से लेकर पश्चिम में अफगानिस्तान तक एवं उत्तर में तिब्बत से लेकर दक्षिण में श्रीलंका तक की अखंड भारत की तस्वीर भारत से अलग होने की अवधि के साथ मां भारती की विशाल चित्र को भी लगाया गया। पूर्व वार्ड पार्षद कमलेश कुमार ने तिरंगा फहराया। यह आयोजन 15 अगस्त एवं 26 जनवरी में प्रत्येक वर्ष होगा। कार्यक्रम में पुरोहित प्रणव पाठक, केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष विपुल तमेड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गण, स्थानीय व्यापारीगण, श्री दुर्गा पूजा समिति मैंना बगीचा के सदस्य और अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...