अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक थे डा. मुखर्जी
आगरा, जुलाई 2 -- भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को होटल फोर लीफ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कराया। इस दौरान अतिथियों व वक्ताओं ने प्रत्येक कार्यकर्ता से डा. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की अपील की। शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि संस्मरण पक्ष केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि डा. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। यह भी पढ़ें- डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए दिया अपना सर्वस्व मंचासीन विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.