बदायूं, मार्च 28 -- बिल्सी। अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक पर सम्राट अशोक महान की 2330 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने क्षेत्रवासियों के साथ सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होनें कहा कि सम्राट अशोक महान अखंड भारत के निर्माता थे। सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे और उन्होंने महात्मा बुद्ध के उपदेशों का विश्व में प्रचार प्रचार किया। इस मौके पर किशोरी लाल शाक्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...