मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- अहरौरा। सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह के 405वें प्रकाशोत्सव पर रविवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर नगर के पट्टीखुर्द स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह के गुरुद्वारा में रविवार को भोर में पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के समापन के बाद सुबह 9 बजे से गुरुद्वारा में चार अखंड साहेब के पाठ का शुभारंभ हुआ। शाम को गरुद्वारे में बच्चों ने शबद-कीर्तन पेश किया। नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष मधुर शबद-कीर्तन करते चल रहे थे, जिससे पूरे नगर का वातावारण गुरुवाणी से सुवासित हो गया, जिससे पहले गुरुद्वारा से भोर में नगर कीर्तन निकाला गया। जो चौक बाजार गंज, खड़ंजा, सम्मेतर होते हुए खड़ंजा से पुनः वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समापन किया गया। प्रभात फेरी में महिलाएं, बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.